Lucknow से Gazipur तक कैसे जुडे़गा 9 शहर, पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का नक्शा यहां देखें
लखनऊ से होते हुए बाराबंकी, फैजाबाद, अंबेडकरनगर, अमेठी, सुल्तानपुर, आजमगढ़, मऊ और गाजीपुर से होकर गुजरेगा 341 किमी लंबा पूर्वांचल एक्सप्रेसवे। एक्सप्रेसवे के जरिए दिल्ली से यूपी के पूर्वी कोने तक 10 घंटे के अंदर पहुंचा जा सकेगा।
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की शुरुआत लखनऊ सुलतानपुर राजमार्ग पर चंदसराय गांव से गाजीपुर जिले के हलदरिया गांव पर खत्म होगा।
इस एक्सप्रेस-वे की खास बात है कि इस पर 3.41 मीटर की एयर स्ट्रिप भी बनाई गई है। इस एक्सप्रेस-वे के रूट पर 18 फ्लाइओवर, 7 रेलवे ओवर ब्रिज, 6 टोल , 5 रैंप पास और 7 अंडरपास हैं। इसके अलावा 118 छोटे पुल और 502 पुलिया हैं। फिलहाल एक्सप्रेस-वे को 6 लेन का बनाया गया है, जिसका विस्तार आठ लेन तक किया जा सकता है।
ऐसे 10-11 घंटे में पूरा होगा दिल्ली से
गाजीपुर से लखनऊ- 4 से 4.30 घंटे
लखनऊ से आगरा- 3 से 3.30 घंटे
आगरा से नोएडा- 2 से 2.30 घंटे
